शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। जिले में तमाम प्रयासों और रोकथाम के बावजूद ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। लगातार सामने आ रही इस समस्या को लेकर बिजली निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पिछले एक वर्ष के दौरान ट्रांसफार्मर फुंकने के मामलों में लापरवाही पाए जाने पर तीन जेई को नोटिस जारी किया गया है। विभागीय स्तर पर इसे गंभीरता से लिया जा रहा है और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जा रही है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं को रोका जाए। उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी, समय पर मरम्मत और लोड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...