लखनऊ, जनवरी 22 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा के मेहताबबाग उपकेंद्र पर तैनात टीजी-2 (लाइन) अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता रमन वासुमित्रा ने बताया कि अनिल कुमार को कई बार लाइन और ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण तथा राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उन्होंने अवर अभियंता के आदेशों का पालन नहीं किया और मनमाने ढंग से कार्य किया। तीन जनवरी 2026 को 630 केवीए डीपी बोरा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। निलंबन की अवधि के दौरान अनिल कुमार को सहायक अभियंता-प्रथम, तालकटोरा उपकेंद्र के अधीन संबद्ध किया गया है। सूत्रों के मुताबिक क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर वर्कशॉप से बन कर आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.