ट्रांसफार्मर फुंकने ने 150 गांवों की बिजली गुल
लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- औरंगाबाद, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदी ग्रामीण पर दस एमबीए ट्रांसफार्मर जलने से लगभग 150 गांवों की बिजली गुल हो गई है। टेस्ट के बाद विभाग ने मंगलवार को ट्रांसफार्मर खराब घोषित कर दिया है। अब नया ट्रांसफार्मर आने के बाद ही गांवों को बिजली मिल पाएगी। मोहम्मदी ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे तीन फीडर राजेपुर, गोकन,विश्वबैंक के माध्यम से करीब 150 गांव को बिजली दी जाती है। मंगलवार सुबह 9 बजे के लगभग सामान्य मौसम में भी ट्रांसफार्मर नहीं चल सका। पिछले माह में ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग हुई थी। किसी भी प्रकार का ट्रांसफार्मर पर कोई ओवरलोड नहीं था। फिर भी दस एमबीए के ट्रांसफार्मर से तेज आवाज आने से फ्यूज को उड़ा दिया। ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना जैसे ही टेस्ट विभाग के अधिशासी अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.