अमरोहा, मई 14 -- मंडी धनौरा। बुधवार को क्षेत्र के गांव मलेशिया निवासी रणवीर सिंह अपने भाई सतवीर सिंह के साथ खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर पोल पर लगा इंसुलेटर फट गया। करंट पूरे खेत में उतर गया। दोनों भाइयों ने किसी तरह भागकर जान बचाई लेकिन भैंसा करंट की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस व चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पशुपालन विभाग की टीम ने मृत भैंसे का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की। घायल किसान का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर देर से पहुंचे। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर पोल पर लगा इंसुलेटर फटा, भैंसे की मौत, दो किसान झुलसें लोगों का कहना है कि जर्जर लाइन को बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन अनदेखी के कारण यह हादसा ह...