ट्रांसफार्मर पर बिजली के झटके से मिस्त्री झुलसा
बेगुसराय, मई 15 -- नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ला में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर पर चढ़े बिजली मिस्त्री को बिजली का झटका लगाने के बाद वह नीचे गिर गया।इससे वह जख़्मी हो गया। उसके साथ काम करने वाले दो सहयोगियों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हाथ झुलसा हुआ है। आंख के ऊपर जख्म के निशान पाये गये हैं। जख़्मी मिस्त्री राजा कुमार खगड़िया चैधा बन्नी होल्ट निवासी हरेराम पासवान का पुत्र है।वह बतौर बिजली मिस्त्री के रूप में पिछले छह माह से बिजली कंपनी काम कर रहा है। राजा मिस्त्री के झुलसने की खबर सुन देखने के लिए उनके सहयोगियों की भीड़ जुटने लगी। यह भी पढ़ें- फाल्ट दुरुस्त करते समय लाइन चालू की , लाइनमैन झुलसा अब बिजली कंपनी की ऒर से जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इसमें किनकी गलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.