हमीरपुर, अप्रैल 2 -- बिवांर, संवाददाता। बांधुर तिराहे में रोड़ चौड़ीकरण में बाधक बने ट्रांसफार्मर को दो माह बीतने के बाद नहीं हटाया गया। जिससे रोड़ चौड़ीकरण का कार्य बाधित है। बांधुर तिराहा के पास जमीन पर रखा बिजली का ट्रांसफार्मर बाधक बना है। पीडब्ल्यूडी के जेई के कहने पर बिजली विभाग के जेई अशोक कुमार उसको हटाकर पीछे नहीं कर रहे थे। ट्रांसफॉर्मर के बाधक बने होने से सड़क की चौड़ीकरण का कार्य नहीं हो रहा था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उसको हटाए जाने के लिए परेशान थे। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने उसको हटाए जाने की बिजली के अभियंताओं ने दो माह पूर्व चबूतरे का निर्माण कराया था। मगर अभी तक चबूतरे में ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है। जिससे रोड चौड़ीकरण का काम बाधित है।बिजली विभाग के जेई अशोक कुमार ने बताया कि बनाए गए चबूतरे में उसको शीघ्र रखा जाएगा। ताकि सड़क ...