सोनभद्र, मई 22 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। दो सप्ताह पूर्व आई तेज आंधी और बारिश के दौरान कोटा ग्राम पंचायत के अम्मा टोला भालूपर में लगा 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर गिरकर जल गया था, जिसके बाद से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद परासपानी सब स्टेशन सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दे दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- विभिन्न गांवों के पांच ट्रांसफॉर्मर खराब, उपभोक्ता परेशान भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। पेयजल, पंखा, रोशनी और अ...