ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
औरैया, मार्च 11 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम बेरी धनकर में एक सप्ताह से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण ट्रांसफार्मर के पास एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अंकित शर्मा के दरवाजे पर लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले सोमवार को फुंक गया था। इसकी सूचना उसी दिन बिजली विभाग अजीतमल को दी गई थी। इसके बाद उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से उससे जुड़े एक दर्जन से अधिक उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य आवश्यक कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.