कटिहार, मार्च 23 -- सालमारी,एक संवाददाता सालमारी वार्ड नं पांच में दो दिनों से बिजली आपूर्ति पुरी तरह बाधित है। शुक्रवार को तेज आंधी तूफान वर्षा की वजह से अचानक यहां का बिजली का ट्रांसफर जल जाने की वजह से यहां की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोगों को अपने जरूरी काम निपटाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली नहीं रहने की वजह से लोगो को घरों में पानी की दिक्कत हो गई है। इन्वाइटर फेल हो गया है। मोबाइल चार्ज करने को लेकर परेशान बढ़ी है। जेईई फोन रिसीव नहीं करते हैं। ज्ञात हो कि सालमारी का यह अति आवश्यक वार्ड है। यहां रोजाना हाट बाजार लगते है बिजली नहीं रहने से दुकानदार परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने डीएम से जेई के कार्यप्रणाली की जांच की मांग की है। ताकि भीषण गर्मी के दौरान इस तरह का संकट न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...