सोनभद्र, मार्च 20 -- अनपरा,संवाददाता। ट्रांसफार्मर जलने पर अभियंताओं के वेतन से मरम्मत खर्च की वसूली के चेयरमैन यूपीपीसीएल के जारी आदेश से बिजली अभियंता-कर्मचारी भड़क गये है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, ने आदेश पर कड़ा विरोध दर्ज किया है। इस आदेश को अन्यायपूर्ण, अव्यावहारिक एवं दमनकारी कदम बताते हुए चेयरमैन आशीष गोयल के इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग मुख्यमंत्री से की है।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन प्रदेश में बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण का रास्ता साफ करने के लिए सुनियोजित तरीके से बिजली कर्मियों और अभियंताओं का उत्पीड़न कर रहा है। ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने के अनेक तकनीकी कारण हैं, जिनमें ओवरलोडिंग प्रमुख है। ओवरलोडिंग की जिम्मेदारी शीर्ष प्रबंधन की है, क्योंकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.