देवरिया, मई 2 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के भरौली व पूर्वी ईचौना वार्ड के लिए लगा भरौली मार्ग में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिन पूर्व जल जाने से करीब सात हजार की आबादी पिछले 48 घंटे से अंधेरे में है। ट्रांसफार्मर में तीन फेज के बजाय दो फेज उड़ जाने से आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोगों का जनजीवन प्रभावित है। पानी की किल्लत के साथ घरेलू कामकाज भी बाधित हो गया है। इससे कस्बे के दुकानदारों को परेशानियां उठानी पड़ रहीं है। दोनों वार्डो के लोगों ने बिजली विभाग के एसडीओ व जेई के खिलाफ नाराजगी जताई है। यह भी पढ़ें- राजरूपपुर में फुंक गया ट्रांसफॉर्मर, पानी की बढ़ी परेशानी वार्ड के रहने वाले सौरभ मिश्र, सतीश रौनियार, सभासद हरिश्चन्द्र कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, राजकुमार, नितिन वर्मा, सत...