ट्रांसफार्मर जला, अस्पताल में 12 घंटे अंधेरा - मरीज परेशान, जांच और एक्सरे ठप
लखनऊ, जून 20 -- इटौंजा, (लखनऊ), संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा में शुक्रवार की रात 12 बजकर 30 मिनट पर 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया जिससे पूरे अस्पताल की बिजली गुल हो गई। शनिवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक यानी करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। प्रचंड गर्मी में मरीज, डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ सभी बेहाल रहे। पीने के पानी तक की किल्लत हो गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से बिजली पूरी तरह ठप हो गई। अस्पताल में लगा सोलर सिस्टम भी अधिक देर तक काम नहीं कर सका। बिजली न रहने से अस्पताल में होने वाली जांच, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी पूरी तरह प्रभावित हो गईं। अवर अभियंता इटौंजा विद्युत उपकेंद्र को शिकायत दी गई जिसके बाद दोपहर में बिजली बहाल हो सकी。बख्शी का तालाब में भी बिजली से त्राहिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.