ट्रांसफार्मर जलने से 7 घंटे गुल रही खेकड़ा की बिजली
बागपत, मार्च 25 -- खेकड़ा। कस्बे में बुधवार को दिन भर बिजली संकट बना रहा। एक स्थान पर पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जल गया, वही एक बिजली खम्भा टूट कर गिर गया। इससे सात घंटे आपूर्ति ठप्प रही। लाइनमेन काम में जुटे रहे। कस्बे में बुधवार को दिन बडा बिजली संकट लेकर आया। कस्बे के जैन कालेज मार्ग पर ट्रांसफार्मर जल गया। शेखपुरा में एक बिजली खम्भा टूट कर गिर गया। इससे पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति दिन में 11 बजे ठप्प हो गई। जो करीब सात घंटे के बाद शाम को छह बजे नया ट्रांसफार्मर लगने और खम्भा दुरस्त होने के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। इससे कस्बे में लघु उद्योग ठप्प रहे। पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.