गिरडीह, मार्च 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत बलगो पंचायत के नारायणडीह टोला में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे टोले के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दस दिन पहले टोले का ट्रांसफार्मर अचानक जल गया था। इसके बाद से अब तक उसे बदला नहीं गया है। कई बार बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रात होते ही पूरा टोला अंधेरे में डूब जाता है, जिससे खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है। बिजली नहीं रहने से छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं मोबाइल चार्ज करने और पेयजल की व्यवस्था में भी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.