गाजीपुर, अप्रैल 11 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह विद्युत सबस्टेशन से सम्बद्ध महेगवा गांव में लगे 63 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बीते दस दिनों बिजली नहीं मिल रही है। जिससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को विद्युत विभाग एवं मरदह सबस्टेशन के जेई के खिलाफ प्रदर्शन एवं नारेबाजी किया। ग्रामीणो ने बताया कि सम्बंधित जेई से बार बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर के संबंद्ध में कार्रवाई नहीं की जा रही है। बीते दस दिनों से पूरे गांव के लोग परेशानी झेल रहे है। चेतावनी दी कि तत्काल ट्रांफार्मर बदल कर विद्युत आपूर्ति चालू नही की गयी तो सैकड़ो की तादात में पहुंचकर मरदह विद्युत सबस्टेशन पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वकील राम, शैलेश राम, प्रदीप, प्रमोद, भरत, अनिल, संगम, अमरजीत, अंगद , राजू,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.