गुमला, अप्रैल 26 -- भरनो। प्रखंड के पंडारनी गांव में ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद पिछले दस दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगा 25 केबीए का ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण जल गया। जो बड़ी आबादी के लिए पर्याप्त नहीं था। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बिजली से जुड़े सभी काम ठप पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में अंधेरा स्थिति को और भयावह बना रहा है। समस्या समाधान को लेकर ग्रामीणों ने सांसद सुखदेव भगत के नाम कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम को ज्ञापन सौंपकर 100 केबीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- गुरुआ में बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान, गर्मी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.