बागेश्वर, जनवरी 29 -- बागेश्वर। ठाकुरद्वारा वार्ड अंतर्गत श्रीराम मंदिर क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके कारण बुधवार रातभर बिजली नहीं रही। स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद भी दूसरे दिन मरम्मत का काम चला। यह उपभोक्ताओं की अनदेखी है। स्थानीय निवासी नीरज पांडे ने बताया कि मंगलवार शाम लगभग सात बजे ट्रांसफार्मर से चिंगारियां और धुआं निकलने लगा, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही वार्डवासियों ने ऊर्जा निगम को सूचना दी। लोगों ने आशंका व्यक्त कि ट्रांसफार्मर में फ्यूज ब्रेक होने अथवा तकनीकी खराबी के चलते यह घटना हुई है। इस संबंध में ऊर्जा निगम जानकारी दी। बताया कि लाइन में शार्ट सर्किट होने के कारण कवरिंग वायर जल गई हैं, जिसके चलते आपूर्ति बाधित हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.