चंदौली, जून 16 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मनकपड़ा गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर सप्ताह में दूसरी बार बीते शनिवार की रात धू-धू कर जल गया है। जिससे पूरा गांव अंधेरे में तब्दील हो गया है। इस दौरान ग्रामीण भीषण उमस भरी गर्मी में बेहाल हो गए है। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने को लेकर गांव के उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। आरोप है कि बार-बार मरम्मत के बाद भी ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। जिसमें बिजली विभाग की लापरवाही बराबर देखने को मिलती है। कभी जर्जर तार तो कभी ट्रांसफार्मर जलने जैसी समस्या यहां बराबर बनी रहती है। बावजूद विभागीय अधिकारी इन समस्याओं का स्थाई निराकरण नहीं कर पा रहे हैं। जिससे गांव के लोग अजीज आ चुके हैं। चंद्रशेखर पांडेय, राजवंश पांडेय, राजेंद्र शर्मा, शशिकांत पांडेय, पंचम सिंह, कमलेश पांडेय आदि ने विभागीय उच्चाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.