बलिया, मार्च 30 -- बैरिया/रतसर। बैरिया तहसील क्षेत्र के उपाध्यायपुर में लगा 10 केबीए का ट्रांसफारमर पांच दिनो जला है। ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग मे शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफामर अब तक नहीं बदला गया है। इस ट्रांसफार्मर से 24 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड होने से बार-बार जल रहा है। उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि करने के साथ जला ट्रांसफारमर बदलने की मांग की है। इस सम्बंध में एसडीओ बैरिया हंसराज यादव ने बताया कि सोमवार को शिकायत प्राप्त हुई है, जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जायेगा। रतसर कस्बा में साईं की तकिया के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से जला पड़ा है। इसके कारण नगर के वार्ड नं. आठ, नौ व 10 की करीब 10 हजार आबादी अंधेरे में रहने को लाचार है। ब...