मेरठ, दिसम्बर 13 -- जागृति विहार एक्सटेंशन में बुधवार आधी रात के बाद ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास करते दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपने वाले बिजली कर्मियों को शुक्रवार को अधिकारियों ने सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। लाइनमैन पंकज एवं जोनी ने जेई संजय कुमार के साथ ट्रिपिंग की सूचना मिलते ही सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस बल को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुंचकर दो परिवर्तक चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया था। एक बदमाश मौके से भाग गया था। बाद में पुलिस ने इस गिरोह के कई सदस्यों को पकड़ा। उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा, अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला ने लाइनमैनों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.