ट्रांसफार्मर खराब होने से 85 परिवार अंधेरे में, ग्रामीण परेशान
बलरामपुर, जून 29 -- सादुल्लाहनगर। देवरिया इनायत व जिगना ग्राम पंचायत के मजरा कंचनपुर में 12 मई से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे करीब 85 परिवार भीषण गर्मी में पेयजल, घरेलू कार्य और बच्चों की पढ़ाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक पांच बार 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन हर बार कुछ ही समय में जल गया। उन्होंने उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। एसडीओ विद्युत के. वर्मा ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- 20 दिनों से जला ट्रांसफॉर्मर, गर्मी में बेहाल हैं मजबूर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.