ट्रांसफार्मर खराब होने से 15 दिन से ग्रामीण परेशान, घेरा बिजलीघर
इटावा औरैया, जून 12 -- बकेवर। सरायमिठ्ठे गांव में पिछले लगभग 15 दिनों से 25 केबी का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्याएं और परेशानियां बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है, वहीं घरों में अंधेरा छाया हुआ है। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गांव में बिजली न होने से पंखे, कूलर और अन्य बिजली उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी की मोटर न चलने से हैंडपंपों पर भी दबाव बढ़ गया है।
ग्रामीणों की मांग समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.