गुमला, मई 8 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक कैंपस का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण आमजनों के घरों में अंधेरा पसरा हुआ है।

बिजली की आपूर्ति में रुकावट सरकारी कार्यालयों और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है। बिजली नहीं रहने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह के प्रसव कक्ष और एमटीसी वार्ड में भर्ती बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा रायडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय, थाना परिसर और बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय उपभोक्ताओं की समस्याएं स्थ...