अमरोहा, जून 28 -- क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में शनिवार रात ट्रांसफार्मर में आग लग गई। गजरौला सड़क किनारे रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से करीब डेढ़ सौ घरों को बिजली सप्लाई हो रही है। ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार को दिन में भी बिजली नहीं मिल सकी। भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। बिजलीघर के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर रखकर आपूर्ति बहाल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...