गोंडा, मार्च 25 -- रुपईडीह। ग्राम पंचायत उसरैना में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते उपभोक्ताओं परेशान हैं। देवी प्रसाद दूबे सहित दर्जन उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से ट्रांसफार्मर ठीक करने की मांग की। बिजली उपकेंद्र कटरा बाजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरैना में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में सुरेंद्र पांडे,देवी प्रसाद दूबे ,विनोद कुमार दूबे, राम फेर भुलावन प्रसाद, मनीराम ,राकेश कुमार सहित दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों को पत्र देकर बिजली ट्रांसफार्मर को ठीक करने की मांग की। इससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.