ट्रांसफार्मर खराब होने पर ग्रामीणों ने उपकेन्द्र घेरा
गोंडा, जून 1 -- खोरंहसा (गोंडा) संवाददाता। गोंडा जिले में बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को खोरंहसा उपकेन्द्र का घेराव कर लिया। उपकेन्द्र की पूरी बिजली सप्लाई को ग्रामीणों ने रोक दिया। विभाग के अधिकारी, ग्रामीण व पुलिस प्रशासन के आने के बाद उप केन्द्र से लोग हटे। लोगों ने बताया कि चकसड गांव में लगा ट्रांसफार्मर कई बार बदले जाने के बाद भी बराबर नहीं चल पा रहा है। ग्राम प्रधान शिवम तिवारी की अगुवाई में सोमवार को खोरंहसा उप केन्द्र का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में लोग उपकेन्द्र पर इकट्ठा हो गए। सभी फीडर की बिजली सप्लाई बाधित कर दिया। स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन व विभाग के अधिकारी के आने के बाद व अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के अशवासन के बाद ही लोग उपकेन्द्र से हटे। फिलहाल सप्लाई शुरू कर दी गयी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.