ट्रांसफार्मर खराबी से भड़का लोगों का गुस्सा, क्षमता बढ़ाने की उठी मांग
हापुड़, मार्च 24 -- रिलायंस रोड इलाके में बीते करीब दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप रहने के चलते सोमवार को स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे गया। क्षेत्र में लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से लगातार बिजली संकट बना हुआ है, जिससे परेशान नागरिकों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए समाधान की मांग रखी। प्रदर्शन कर रहे लोगों में संजय, दीपक, विनोद, राहुल, दिनेश, इकराम और बबलू समेत कई लोग शामिल रहे। उनका कहना था कि इस इलाके में फैक्ट्रियों और दुकानों की संख्या अधिक होने के कारण बिजली की खपत भी ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जो भार सहन नहीं कर पा रहा।स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर पहले भी कई बार खराब हो चुका है, जिसे हर बार अस्थायी रूप से ठीक कर दिया जाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.