गाजीपुर, अप्रैल 20 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। कस्बे में जामा मस्जिद क्षेत्र के पास लगे 250 केवी ट्रांसफार्मर में रविवार को अचानक खराबी आ गई, जिससे पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह से ही बिजली गुल रहने के कारण दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से दुकानों में कामकाज प्रभावित हुआ, वहीं गर्मी के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सूचना मिलने के बाद भी बिजली विभाग की टीम खराबी दूर नहीं कर सकी। इससे रविवार की रात से सोमवार दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। स्थानीय जवेद, अतुल, अमित ने बताया कि इस क्षेत्र में बिजली तार जर्जर होने से लोकल फाल्ट होते रहते है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल वहीं ट्रांसफार्मर की समस्या पहले भी कई बार सामने आ चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.