कुशीनगर, अप्रैल 5 -- कुशीनगर। तमकुही ब्लॉक की ग्रामसभा सपही टड़वा स्थित पानी टंकी के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से खराब हो जाने के कारण क्षेत्र में पेयजल का संकट गहरा गया है। बढ़ती गर्मी के बीच जलापूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पानी टंकी से बभनौली, सपही टड़वा, बरवा व राजापाकड़ के जमुवान टोला समेत आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है। ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 12 हजार की आबादी प्रभावित है और लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की समस्या गंभीर स्थिति पैदा कर रही है।कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण रामबचन, गोरख, अनिरुद्ध, मनोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.