फतेहपुर, मार्च 18 -- जाफरगंज। क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र बसंतखेड़ा अंतर्गत शुक्लनपुर गांव में लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। अचानक वोल्टेज असंतुलित हो जाने के कारण कई घरों के बिजली उपकरण जल जाने से ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीण संतोष पटेल, आदित्य वर्मा, जितेंद्र वर्मा और शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसफार्मर में बार-बार अर्थ का तार कट जाने से सप्लाई का फेज बिगड़ जाता है। सामान्य 250 वोल्ट के स्थान पर अचानक करीब 400 वोल्ट तक करंट पहुंचने लगता है। जिससे कूलर, पंखे, फ्रिज समेत अन्य उपकरण फुंक जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या पिछले दो माह से बनी हुई है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। राम औतार तिवारी, संतोष वर्मा, चित्रांश वर्मा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.