कन्नौज, अप्रैल 25 -- सौरिख थाना क्षेत्र के गढ़िया पाह में सरकारी नलकूप पर रखा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गढ़िया पाह में राजकीय नलकूप संख्या 234 पर डबल पोल पर रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अवर अभियंता दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि 2 अप्रैल शाम 5:30 बजे 33/ 11 केवी उपकेंद्र सौरिख से निर्गत 11 केवीए राजपुर पीटीडब्लू फीडर का लाइनमैन हर विपिन कुमार द्वारा फोन पर जानकारी दी गई कि, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा राजकीय नलकूप पर रखे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करके उसका तेल फैला दिया गया। यह भी पढ़ें- 20 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, सूख रही फसलें अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.