बागपत, जून 17 -- दोघट कस्बे में पट्टी शोरा में रात्रि के समय एक युवक द्वारा ट्रांसफार्मर की हाइटेंशन विद्युत लाइन पर बांस मारकर ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दोघट बिजली घर के जेई ने दोघट थाने पर इसकी शिकायत की है। दोघट बिजलीघर पर तैनात जेई रवि रंजन ने दोघट थाने पर शिकायत कर पुलिस को बताया कि दोघट कस्बे की पट्टी शोरा में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर पर आए दिन हाइटेंशन विद्युत लाइन के जम्फर तार तोड़ने की शिकायत मिल रही है। शिकायत पर आए दिन लाइनमैन उसे ठीक करने जाते है। यह कारनामा कोई जान बूझकर कर रहा है जिससे ट्रांसफार्मर को भी नुकसान हो सकता है और तारों से छेड़छाड़ करने वाले युवक को भी हाइटेंशन विद्युत लाइन के करंट से नुकसान हो सकता है। यह भी पढ़ें- बरौनी में ट्रांसफॉर्मर के नीचे संचालित ...