सोनभद्र, जून 12 -- दुद्धी। कस्बे के रामनगर रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर के पास कुछ दिन पूर्व अवैधरूप से रखे गुमटी को तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने शुक्रवार को हटवा दिया। बताया कि विद्युत विभाग की तरफ से शिकायत आयी थी कि ट्रांसफार्मर तक पहुंचने वाले रास्ते पर अवैध तरीके से एक व्यक्ति द्वारा गुमटी रख दिया गया है, जिससे ट्रांसफर में आने वाले दिक्कतों को सही करने के लिए वहां पहुंचना मुश्किल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...