ट्रांसफार्मर के पास लगी आग, आपूर्ति ठप
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 30 -- फर्रुखाबाद। कनपटियापुर गांव में एक स्कूल के पास ट्रांसफार्मर से निकली चिनगारी से आस पास पड़े कूड़े में आग लग गयी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। आग से बिजली के तार और केबल भी जल गये। इसको लेकर बिजली निगम को सूचना दी गयी। सूचना पर आपूर्ति बंद की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे हादसा टल गया। बिजली निगम की टीम ने मरम्मत का काम शुरू किया। ट्रांसफार्मर की हुई टेस्टिंगअमृतपुर। राजेपुर बिजली उपकेंद्र पर पांच केवीए ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की गयी। भीषण गर्मी के चलते बढ़े लोड से ट्रांसफार्मर गर्म हो रहा था। इसको देखते हुये बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या आ रही थी। एसडीओ विनोद शुक्ला ने बताया कि ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की गयी है। खराब पाये गये उपकरणों को सही कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.