चंदौली, अप्रैल 17 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा में गुरुवार देर शाम मुख्य ट्रांसफार्मर के पास आग लगने से पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि 100 और 250 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक लोड होने के कारण केबिल जल गया, जिससे पास में पड़े कूड़े के ढेर में भी आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर के इनकमिंग व आउटगोइंग दोनों केबिल इसकी चपेट में आ गए। आग लगने की घटना से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घबराकर मौके से दूर हटने लगे। यह भी पढ़ें- लघुडाल फीडर की केबल में ब्लास्ट, आग लगी स्थिति को देखते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे पूरे कस्बे के बाजार की बिजली ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.