सिद्धार्थ, जून 29 -- घोसियारी बाजार। कस्बे में 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर के चारों ओर विद्युत विभाग द्वारा लोहे की सुरक्षा जाली लगाई गई है। लंबे समय से ट्रांसफार्मर खुले में होने के कारण स्थानीय लोगों को सुरक्षा संबंधी चिंता बनी रहती थी। लोहे की जाली लगाए जाने से अब ट्रांसफार्मर के पास लोगों और मवेशियों के अनजाने में पहुंचने की आशंका कम हो गई है। इससे विद्युत दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी और ट्रांसफार्मर की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्य का स्वागत करते हुए कहा कि सुरक्षा जाली लगने से बाजार क्षेत्र पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित हो गया है। लोगों ने विद्युत विभाग से भविष्य में भी ऐसे सुरक्षा संबंधी कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में विद्युत ट्रांसफार्मर को ऑक्सीजन देगा मिनरल पैराफिन ...