कुशीनगर, अप्रैल 7 -- कुशीनगर। गर्मी और तेज पछुआ हवाओं को देखते हुए जिले में अग्निकांड की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने एडवाइजरी जारी कर आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, जबकि छोटी-छोटी सावधानियों से आग लगने की घटनाओं को रोका जा सकता है।डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि गर्मी और तेज पछुआ हवाओं के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे घर, खेत और खलिहान को भारी नुकसान होता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि कटनी के बाद खेतों में पराली न जलायें। साथ ही ट्रांसफार्मरों के आसपास साफ-सफाई रखें, ताकि चिंगारी से फसल को नुकसान न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि ढीले बिजली तारों की सूचना तुरंत विद्युत वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.