फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 16 -- फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला खड़ियाई में एक स्कूल के पास खुले में दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। इससे किसी भी दिन हादसा हो सकता है। मोहल्ले के रामकिशन, सुरेश कुमार, राहुल कुमार और गीता देवी आदि ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के आसपास जाली लगवाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...