ट्रांसफार्मर की सर्विसिंग व विद्युत ऑडिट की मांग
सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में लगातार दो दिनों तक बिजली से जुड़ी घटनाओं के बाद अस्पताल प्रशासन ने विद्युत व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखाई है। ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट से अस्पताल में लाखों रुपये के नुकसान के बाद अब अस्पताल प्रशासन ने ट्रांसफार्मर की तत्काल मरम्मत, नियमित सर्विसिंग और पूरे अस्पताल का विद्युत ऑडिट कराने की मांग की है। इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार और अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा ने संयुक्त रूप से बिजली विभाग के संयुक्त कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजा है। बताया गया कि 9 अगस्त को सदर अस्पताल के गेट एक के पास स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। इसके बाद अस्पताल की एक फेज की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे अस्पताल के विद्युत तंत्र के साथ ऑक्सीजन प्लांट व एसएनसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.