हरदोई, फरवरी 5 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला प्रगति नगर में चांदमारी के निकट चोरों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हुए ट्रांसफार्मर से कीमती सामान तीन फरवरी की रात करीब दो बजे चोरों ने 11 हजार वोल्ट लाइन से संचालित 400 केवीए ट्रांसफार्मर को ले जाने का प्रयास किया था। असफल होने पर उन्होंने ट्रांसफार्मर के अंदर से तेल, एलटी रॉड सहित अन्य महत्वपूर्ण पुर्जे निकाल लिए थे। जेई अभिषेक कुमार ने कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार रात बिजली विभाग की टीम ट्रांसफार्मर स्थल पर पहुंचकर उसकी रखवाली करती नजर आई। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...