बुलंदशहर, मार्च 28 -- औद्योगिक क्षेत्र स्थित जोखाबाद बिजली घर नंबर-2 पर स्थापित 5 एमवीए ट्रांसफार्मर में लीकेज होने के कारण पैकिंग बदलने का कार्य 29 मार्च रविवार को किया जाएगा। इस कारण क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगभग 6 घंटे के लिए फीडर नंबर-3, तेज सिंह कॉलोनी, जीटी रोड, राजारामपुर, विशनपुर, किशनपुर, हृदयपुर, सांवली तथा फीडर नंबर-13 विशाल पाइप स्वतंत्र पोषक से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा देवी मंदिर फीडर पर निर्माण कार्य के चलते पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जेवर बस स्टैंड, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, छसियावाड़ा, भटियावाड़ा, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, ह...