ट्रांसफार्मर की चिनगारी से गृहस्थी जलकर राख
फतेहपुर, मई 27 -- विजयीपुर। किशनपुर के महोली का डेरा मजरा महावतपुर असहट गांव में बुधवार दोपहर एक घर में आग लग गई। घर के पास रखे बिजली ट्रांसफार्मर से अचानक निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गांव निवासी अजय नारायण विश्वकर्मा गांव में खेती किसानी करता है। बताया कि दोपहर में ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी सीधे अजय नारायण के घर के छप्पर पर जा गिरी। सूखी घास-फूस होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के समय घर के लोग कुछ समझ पाते, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण बाल्टियों में पानी लेकर दौड़े। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आस-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.