ट्रांसफार्मर की चिंगारी से दो गुमटी धू-धूकर जलीं
उरई, मार्च 17 -- कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र में सागर चौकी के सामने सोमवार रात दो गुमटियों में आग लग गई। घटना हाईटेंशन लाइन से जुड़े ट्रांसफार्मर की डीपी से निकली चिंगारी से हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर की डीपी से चिंगारी निकलने के बाद पास बने ढालों में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग फैल गई, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। इन ढालों में कपड़े प्रेस करने का सामान, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामग्री थी, जो आग की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले लोगों ने बाल्टियों से पानी डाल आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दोनों ढालों में रखा अधिकांश सामान जल गया, जिससे मालिकों को आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल, आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.