औरैया, अप्रैल 23 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र में आग की दो अलग-अलग घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हालांकि समय रहते ग्रामीणों, पुलिस और फायर कर्मियों की तत्परता से दोनों स्थानों पर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पहली घटना ग्राम चन्हैया की है, जहां किसान राकेश यादव के खेत में पड़े करीब साढ़े पांच बीघा फसल अवशेष में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसपास खड़े पेड़-पौधों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। दूसरी घटना ग्राम रठा में मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने से हुई। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी पास में रखी सूखी लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री पर गिर गई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.