शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- कलान, संवाददाता। बिजली निगम ने ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने के लिए लाखों रुपए जाल लगाने में खर्च किए।लेकिन जाल लगाने में लापरवाही उस समय सामने आई जब सांड ट्रांसफार्मरों के पास पहुंच गया। तेज धमाके के साथ सप्लाई ठप हो गई। सांड़ करंट लगने से वहीं गिर गया।नगर के मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाई-वे 43 पर हनुमान मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर का प्वांट बनाया गया था।गुरुवार शाम को सांड किसी तरह से ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया।बताया जा रहा है कि सांड जैसे ही ट्रांसफार्मरों के पास पहुंचा वैसे ही करंट ने चपेट में ले लिया।तेज धमाके के साथ बिजली गुल हो गई।आसपास के लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर फोन कर घटना की जानकाारी दी।कर्मचारियों ने किसी तरह सांड को बाहर निकाला।तक कहीं जाकर सप्लाई बहाल हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...