लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ। थाना पारा क्षेत्र के सलेमपुर पतौरा के मजरा सूरजकुंड खेड़ा जाने वाली नहरिया के किनारे लगे लगभग ढाई सौ केवी ट्रांसफॉर्मर के करेंट की चपेट में एक गाय आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर के आसपास काफी समय से करेंट उतरने की शिकायत थी, लेकिन संबंधित विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर की तत्काल जांच कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। क्षेत्रीय निवासी राजू यादव ने बताया कि संबंधित विभागीय कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी गई। घटना के बाद इलाके के अन्य पशु पालकों में भय और आक्रोश का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.