बाराबंकी, अप्रैल 30 -- दरियाबाद। क्षेत्र के अकबरपुर गांव में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। नियमानुसार 10 केवीए के ट्रांसफार्मर पर दस कनेक्शन एक- एक किलोवाट के दिए जा सकते हैं। लेकिन यहां पर दो व्यवसायिक समेत 26 कनेक्शनधारक है। इस ट्रांसफार्मर से 24 घरेलू व दो कमर्शियल कनेक्शन है। क्षमता से तीन गुना कनेक्शन होने से लोवोल्टेज की समस्या हर वक्त रहती है। गांव के अभय बतातें हैं कि लंबे समय से समस्या है। ठंडी के मौसम में लो वोल्टेज रहता है। गर्मी में हालत खराब हो जाती है। कई बार मांग की गई, पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब गर्मी की आहट से फिर समस्या नजर आ रही है। यहां के उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.