ट्रांसफार्मर की केबल जलने से आपूर्ति हुई बाधित
सिद्धार्थ, जून 1 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित नहर पुल के पास लगे ट्रांसफार्मर की केबल शार्ट सर्किट के कारण जल गई। इससे लगभग 70 घरों की आपूर्ति एक घंटा बाधित हो गई है। ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद जली केबल बदलकर आपूर्ति चालू की गई है।मो.रफीक, सरोश अहमद,नवेज रिजवी,हेलाल हैदर, नौनिहाल, जहूरूल्लाह, अफरोज, गुलजार अहमद, खुशबू आदि का कहना है कि हल्लौर नहर पुल के पास 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है ताकि 70 घरों तक आपूर्ति को सुचारू रूप से दी जा सके। रविवार सुबह को अचानक शार्ट सर्किट होकर केबिल व उसमें लगी लकड़ी की पट्टी जलने लगी। सूचना विभागीय अधिकारियों को देने के बाद लाइन मैन पहुंचकर दूसरी केबल लगाकर आपूर्ति चालू कर दी गई। जेई सुभाष गुप्त ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर की केबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.