फरीदाबाद, मई 7 -- बल्लभगढ़,अशेाक जैन। गांव बहबलपुर में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता नीरज त्यागी, उप मंडल अधिकारी, बिजली निगम ने बताया कि 4 मई की रात अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए, जिससे करीब 1,55,950 रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...