संतकबीरनगर, जून 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल तहसील पावर हाउस के अंतर्गत टाउन-एक फीडर से जुड़े एलटी फर्स्ट ट्रांसफार्मर का साकेट जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक आई तकनीकी खराबी से इससे जुड़े उपभोक्ताओं लगभग ड़ेढ़ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। चार दिन पहले भी इसी दिक्कत की वजह से आपूर्ति बाधित हो गई थी। विभाग के जिम्मेदारों ने इसका कारण लोड अधिक होना बताया है। कस्बे के जामा मस्जिद के सामने लगे ट्रांसफार्मर का साकेट एक बार फिर जल गया। जिसकी वजह से इसके जुड़े केवटलिया अव्वल, सानी केवटलिया, रूईहट्टा, आंशिक ठाकुरद्वारा मोहल्ले की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम हरकत में आ गई। जेई मनोज श्रीवास्तव ...